By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: BJP के रामलाल मारकंडे, राकेश कालिया जैसे कई नेता और पूर्व मंत्री… कांग्रेस के संपर्क में- CM
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > BJP के रामलाल मारकंडे, राकेश कालिया जैसे कई नेता और पूर्व मंत्री… कांग्रेस के संपर्क में- CM
himachalpolitical

BJP के रामलाल मारकंडे, राकेश कालिया जैसे कई नेता और पूर्व मंत्री… कांग्रेस के संपर्क में- CM

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/03/26 at 5:56 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-रामलाल मारकंडा के भाजपा से इस्तीफा और कांग्रेस से चुनाव लड़ने की संभावना पर दिए गए बयान पर सीएम सुक्खू ने प्रतिक्रिया दी है.मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना 60 वा जन्मदिन मनाया.इस मौके पर NSUI की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.इस मौके पर रक्तदान शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक कैरियर की शुरुआत छात्र राजनीति से हुई मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी NSUI का हिस्सा रहे.ऐसे में आज NSUI नेरक्तदान शिविर का आयोजन किया है.इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया.

अब सिद्ध हो गया है कि राज्य सभा चुनाव में हुई है हॉर्स ट्रेडिंग

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों के हिमाचल के इतिहास में पहली बार राज्यसभा के चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग हुई.इस बात का प्रमाण सभी बागी नेताओं को भाजपा से टिकट दिया जाना है.मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी लोग कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर जीत कर आए लेकिन 14 महीनों के कार्यकाल में ऐसा क्या हुआ जो इन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को वोट दिया.मुख्यमंत्री ने कहा कि वोट देने के बाद सभी छह नेता हेलीकॉप्टर से प्रदेश से बाहर चले गए.उन्होंने कहा कि एक महीने तक इन नेताओं का खर्च कौन उठाता रहा इससे सभी वाकिफ है.मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता इन सभी को जवाब देगी.प्रदेश की जनता आया राम गया राम की राजनीति में विश्वास नहीं रखती है और बिकने वाले लोगों को तो बिल्कुल स्वीकार नहीं करती है.

भाजपा के 25 विधायकों में से कई विधायक घुटन महसूस कर रहे

रामलाल मारकंडा के भाजपा से इस्तीफा और कांग्रेस से चुनाव लड़ने की संभावना पर दिए गए बयान पर सीएम सुक्खू ने कहा कि जो नेता बीडीसी चुनाव में अपनी जमानत जप्त करवा चुके नेता कांग्रेस के टिकिट पर जीत कर आए.लेकिन बाद में इन्हीं नेता ने अपनी ही पार्टी के साथ धोखा किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा राकेश कालिया जैसे नेता उनके संपर्क में है.उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी भाजपा के 25 विधायकों में से कई विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं और वह भी उनके संपर्क में है.

TAGGED: Shimla CM sukhwinder singh
Chandrika March 26, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article BJP में उठने लगे बगावत के सुर.. पूर्व मंत्री राम लाल मारकण्डा ने किया इस्तीफे का ऐलान
Next Article हर्ष महाजन बोले… कांग्रेस के कई विधायक सम्पर्क में, लेकिन भाजपा उतने ही विधायक लेगी जितनी जरूरत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?