शिमला :संजु चौधरी (TSN)- शिमला नगर निगम की बैठक वीरवार को टाउन हॉल में आयोजित की गई । जिसमें 38 करोड़ के प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजने का फैसला लिया गया । इसमें इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने सहित शिमला शहर में भवनों के वेस्ट को रीयूज करने के लिए प्लांट लगाने और भरयाल में आधुनिक तकनीक का बायोगैस प्लांट लगाने के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने शामिल है । इसके अलावा भवनों की मैपिंग के साथ ही यूनिक आईडी बनाने का भी प्रपोजल तैयार किया गया, जिसमें सम्पति पानी बिजली सहित अन्य सभी जानकारी बिल एक ही आईडी में रहेगी।
नगर निगम महापौर ने दी ये जानकारी
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सिटीज 2.0 के तहत बैठक रखी गई है। जिसमें 38 करोड़ के प्रपोजल बनाकर केंद्र सरकार को भेजने का फैसला लिया गया जिसमें बरियल में जो प्लांट लगा है उसे मॉडर्न तरीके से बायोगैस बनाने को लेकर 12 करोड़ का प्रावधान कर प्रपोजल भेजा गया है इसके अलावा शिमला शहर में भवन तोड़ने के बाद जो वेस्ट मटेरियल रहता है उसका कैसे फिर से इस्तेमाल करना है इसको लेकर भी प्लांट लगाने को लेकर प्रपोजल तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा गया है इसके अलावा शिमला शहर में 15 साल जिन गाड़ियों को हो गए हैं उन्हें अब बदला जा रहा है जिसके तहत तीन बड़े टिप्पर और छोटी गाड़ियां खरीदने का फैसला लिया है इसके अलावा शिमला शहर की सड़कों को साफ करने के लिए पांच इलेक्ट्रिक वाहन भी लिए जा रहे हैं। कोई उन्होंने कहा कि शिमला शहर में भवनों की ड्रोन से मैपिंग की जा रही है ओर आईडी बनाई जाएगी जिसमे सब आईडी होगी ओर उसमें पानी बिजली टैक्स रिवेन्यू आधार कार्ड सबंधी जानकारी होगी इसका प्रपोजल बना रहे हैं इसमें 15 करोड़ खर्चा होगा ।
