By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गुम्हू गांव के प्रभावित परिवारों ने सरकार के उठाई मांग… हम टेंट लगाकर रहने को भी तैयार, बस जगह दे दो
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गुम्हू गांव के प्रभावित परिवारों ने सरकार के उठाई मांग… हम टेंट लगाकर रहने को भी तैयार, बस जगह दे दो
himachalNews

गुम्हू गांव के प्रभावित परिवारों ने सरकार के उठाई मांग… हम टेंट लगाकर रहने को भी तैयार, बस जगह दे दो

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/09 at 1:04 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – पिछले 20 दिनों से नौनिहालों के साथ राजकीय उच्च पाठशाला कलखर में रह रहे गुम्हू गांव के प्रभावितों का अब सब्र का बांध टूटता हुआ नजर आ रहा है। इन लोगों का यही कहना है कि हम टेंट लगाकर रहने को भी तैयार है। बस सरकार हमें फिलहाल टेंट लगाने लायक जगह मुहैया करवा दे।

बच्चों के साथ राहत शिविर में रहना हो गया मुश्किल

ज्ञात रहे कि सरकाघाट के प्रभावितों को नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने हालही में 100 टेंट मुहैया करवाए हैं। ये वे टेंट हैं जिन्हें सेना इस्तेमाल करती है और इसमें 8 से 10 लोग आराम से रह सकते हैं। लेकिन समस्या यह है कि इन लोगों के पास यह टेंट लगाने के लिए भी जमीन नहीं बची है। बता दें की बीती 13 और 14 अगस्त को हुई प्रलयकारी बारिश से गुम्हू गांव के 14 परिवार बेघर हो गए हैं। इनके गांव में बारिश ने इस कदर कहर बरपाया कि 3 घर पशुशालाओं सहित मलबे में तब्दील हो गए हैं। वहीं गांव के अन्य मकानों में दरारें आ गयी हैं, जिससे यह मकान रहने लायक नहीं बचे हैं। साथ ही गांव को जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इन लोगों का कहना है कि पाठशाला के कमरों में छोटे छोटे बच्चों के साथ रहना अब मुश्किल हो गया है। यदि सरकार फिलहाल घर बनाने के लिए जगह मुहैया नहीं करवा सकती है तो इन्हें टेंट लगाने लायक ही जगह दे दी जाए ताकि यह लोग टेंट लगाकर रह सके।

प्रभावित मंजु देवी ने बताया कि कर्ज लेकर मार्च के महीने में तीन कमरे बनाये थे। जब घर गिरने लगा तो एक सुई भी वहाँ से निकाल नहीं सके। वहीं प्रभावित रीता देवी ने बताया कि एक महीना पहले ही घर बनाया था। बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से अब पूरे घर में दरारें आ गई है। जिससे अब घर रहने लायक नहीं बचा है। चिंता देवी ने बताया कि उनका भी पूरा मकान गिर गया है। छोटे छोटे बच्चों सहित अब राहत शिविर में रहने को मजबूर हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

TAGGED: Mandi affected families of Gumhu village
Chandrika September 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सेब को नाले में फेंकने वाले बागवान पर एक लाख का जुर्माना, बीजेपी ने दिया इसे बागवान विरोधी निर्णय करार
Next Article फायरिंग में मेडिकल डिवाइस पार्क का कर्मी हुआ घा+यल…नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?