By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर में बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक, बकाया वसूली और संशोधन बिल के विरोध पर बनी रणनीति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नूरपुर में बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक, बकाया वसूली और संशोधन बिल के विरोध पर बनी रणनीति
himachalNews

नूरपुर में बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम की बैठक, बकाया वसूली और संशोधन बिल के विरोध पर बनी रणनीति

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/06 at 4:57 PM
Share
Nurpur, Sanjeev -:नूरपुर उपमंडल में विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई की मासिक बैठक विद्युत विश्राम गृह, बोड़ जसूर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान मान सिंह ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य मुद्दा सरकारी विभागों पर लंबित बिजली बिलों की वसूली, कर्मचारियों-पेंशनरों की लंबित मांगें और प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल-2025 रहा।
बैठक में पेंशनर फोरम ने बताया कि आईपीएच, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और अस्पतालों सहित विभिन्न सरकारी विभागों पर बिजली बोर्ड के लगभग 644 करोड़ रुपये के बिल बकाया हैं। पेंशनरों ने इन बकायों की तुरंत वसूली की मांग करते हुए कहा कि इससे बोर्ड की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो रही है। फोरम का कहना है कि यदि समय रहते राशि जमा नहीं करवाई गई तो प्रबंधन को संबंधित विभागों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए।राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि बोर्ड के आर्थिक संसाधनों की मजबूती के लिए बकाया वसूली जरूरी है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों के वित्तीय लाभ समय पर जारी हो सकें। बैठक में फ्री बिजली नीति पर भी सवाल उठाए गए और इसे बोर्ड के हितों के खिलाफ बताया गया।इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल-2025 पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पेंशनर फोरम ने इस बिल को उपभोक्ताओं, कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसके विरोध का निर्णय लिया। इसी कड़ी में 22 जनवरी को जिला कांगड़ा के रैत में बिजली बोर्ड ज्वाइंट फ्रंट की संयुक्त बैठक आयोजित करने का ऐलान किया गया।
बैठक में 2016 से संशोधित वेतनमानों की बकाया राशि, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और अन्य लंबित वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी करने की मांग दोहराई गई। पेंशनर फोरम ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
TAGGED: Nurpur Meeting of Electricity Board Pensioner Forum
Chandrika January 6, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामला: निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन
Next Article हिम परिवार पोर्टल का एआई से एकीकरण, ई-गवर्नेंस में हिमाचल बना देश का अग्रणी राज्य: मुख्यमंत्री सुक्खू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?