संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में रिक्त पड़े वेटरनरी फार्मासिस्ट के पदों को भरने की मांग को लेकर
हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार फार्मासिस्ट वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ ज्वाली इकाई ने एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा।
बेरोजगार वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश सचिव निखिल चौहान ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की ओर से वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद हेतु कमीशन लिया गया था,लेकिन कर्मचारी चयन आयोग के बंद होने से उसका परिणाम नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि उनका पोस्टकोड विजिलेंस के दायरे में भी नहीं है ओर संघ सरकार से मांग कर रहा है की कमीशन का रिजल्ट जल्द से जल्द निकाला जाए।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में पंचायत वेटरनरी सहायक के 271 पद खाली चल रहे हैं जिनको अभी तक भरा नहीं गया हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले 2 साल से इस मांग हेतु पूर्व सरकार से भी मिलते रहे लेकिन उनकी ओर से इन पदों को नहीं भरा गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
