sअरविंदर सिंह,हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां हमीरपुर जिला कांग्रेस की ओर से की जा रही हैं। शनिवार को इसे लेकर हमीरपुर जिला कांग्रेस की विशेष बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस हमीरपुर में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया ने की। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हमीरपुर जिला के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया और मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई ।
बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा पांचों ब्लॉकों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा की ओर से विकास के मुद्दे पर की जा रही टिप्पणियों पर भी पलटवार किया गया ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार की ओर से उठाए गए कर्ज के पहाड़ के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था खराब होने के बावजूद कांग्रेस ने कर्मचारियों को ओपीएस, महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 15 सौ प्रतिमाह देने सहित विकास के कार्यों को गतिशील बनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल को खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जहां जमीन अधिग्रहण हो चुका है वहां पर बजट भी आबंटित हो चुका हैं।
कुलदीप पठानिया ने भाजपा की ओर से विकास के लिए बजट की कमी के मुद्दे पर कहा कि सरकार की ओर व्व पेश किए गए बजट में विकास के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों को सहूलियत प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश के बढ़ते ऋण के बोझ को कम करने का प्रयास किया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश के विकास में कोई भी कमी नहीं आने देगी।
