By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक
himachal

अमेरिकी हमले में मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की मौत, कैप्टन संजय पराशर ने परिवार से मिलकर जताया शोक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/14 at 6:16 PM
Share

हमीरपुर, गुलशन धनोहा -: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा की तेल टैंकर एमटी सेट्टेबेल्लो पर हुए अमेरिकी हमले में दुखद मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।आदित्य शर्मा के निधन की सूचना मिलने के बाद पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी एवं जस्वां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कैप्टन संजय पराशर रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि आदित्य शर्मा एक होनहार और प्रतिभाशाली युवा थे, जिनका असमय निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पूरी तरह से परिवार के साथ हैं तथा उनकी ओर से जो भी संभव सहायता होगी, वह उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र की संवेदनाएं उनके साथ हैं।पराशर ने कहा कि देश के युवाओं का इस प्रकार असमय दुनिया से चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।आदित्य शर्मा की मृत्यु से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा गांव और क्षेत्र गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत युवा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

TAGGED: Hamirpur Merchant Navy cadet Aditya Sharma
Chandrika June 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article देहरा में संत निरंकारी मिशन का महिला समागम संपन्न, आध्यात्मिक जागरूकता का दिया संदेश
Next Article माता चिंतपूर्णी के दरबार में कौशल ट्रेवल्स का विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?