हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-ज़िला हमीरपुर के तहत विकास खंड हमीरपुर में रहने वाले प्रवासी श्रमिक अब हमीरपुर नगर परिषद क्षेत्र में अपना आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड के साथ उचित मूल्य की दुकानों से हर माह राशन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हमीरपुर में ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना को लागू करने के दिशा में कदम उठाते हुए नगर परिषद के 8 सरकारी राशन वितरण करने वाली दुकानों में सुविधा को शुरू कर दिया है ।
हमीरपुर विकास खण्ड ने‘एक राष्ट्र,एक राशन कार्ड’योजना को किया लागू
खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर और इसके आस-पास क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’योजना के तहत राशन उपलब्ध करवाने के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है।उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राशन प्राप्त करने के लिए प्रवासी श्रमिक अणु की उचित मूल्य की दुकान के संचालक आत्मानंद, वार्ड नंबर-2 के डिपोधारक केहर सिंह, विधि चंद,आशीष उप्पल, वार्ड नंबर-5 के डिपोधारक मुकेश चंद, वार्ड नंबर-8 के डिपोधारक दिनेश कुमार,सहकारी सभा बजूरी खास, सहकारी सभा लाहलड़ी और मोंही के डिपो से सरकारी राशन प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिको को आधार कार्ड या अपना राशन कार्ड दिखा कर राशन प्राप्त कर सकते हैं ।
