By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शहर के जेल रोड़ से निकाली तिरंगा यात्रा..शहीद समारक में शहीदों को पुष्प चढ़ाकर किया नमन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शहर के जेल रोड़ से निकाली तिरंगा यात्रा..शहीद समारक में शहीदों को पुष्प चढ़ाकर किया नमन
himachalNews

शहर के जेल रोड़ से निकाली तिरंगा यात्रा..शहीद समारक में शहीदों को पुष्प चढ़ाकर किया नमन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/08/13 at 4:33 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर चला हुआ है.इसी के चलते मंगलवार को मंडी शहर में भी सदर मंडल भाजपा के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।इस यात्रा में विशेष रूप से सदर से भाजपा विधायक व पूर्व में मंत्री रहे अनिल शर्मा मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा मंडी शहर के जेल रोड़ से शुरू हुई जिसमें कार,बाइक व अन्य वाहनों पर कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडे के साथ पूरे शहर का चक्कर लगाया। तिरंगा यात्रा के उपरांत शहर के इंदिरा मार्केट स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई व वीरों के अतुलनीय बलिदान को याद किया गया।

आजादी के समारोह के सरकारीकरण पर जताई चिंता

इस मौके पर पर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि हम सभी को देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले रणबांकुरों को हमेशा याद रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है।जिसके चलते तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी को जागरूकता संदेश भी दिया जा रहा है।उन्होंने आजादी के समारोह के सरकारी करण पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजादी का समारोह मात्र एक सरकारी कार्यक्रम बनकर न रहे बल्कि इस कार्यक्रम में हर भारतीय की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों के दिलों में देश के प्रति एक प्रेम भावना को जागृत करने के लिए ही इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।अनिल शर्मा ने जनता से आहवान भी किया कि वे 15 अगस्त तक अपने घरों, संस्थानों,दुकानों आदि स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराएं। इस यात्रा में नगर निगम के मेयर विरेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष मुनीष कपूर,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सहित कई पार्षद व युवा मोर्चा और पार्टी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi Tiranga yatra
Chandrika August 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में प्रवासी श्रमिको को मिल सकेगा उचित मूल्य की दुकानों से हर माह राशन
Next Article RBI के क्षेत्रीय निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात.. राज्य में बैंकिंग विकास पर की चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?