By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में दूध उत्पादकों ने उठाई घर-द्वार दूध एकत्रीकरण की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में दूध उत्पादकों ने उठाई घर-द्वार दूध एकत्रीकरण की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
himachal

हमीरपुर में दूध उत्पादकों ने उठाई घर-द्वार दूध एकत्रीकरण की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/17 at 6:04 PM
Share
हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर जिला के दूध उत्पादकों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और उन्हें डेयरी किसानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जिला में सरकारी माध्यम से घर-द्वार दूध एकत्रीकरण की व्यवस्था शीघ्र शुरू की जाए, ताकि उत्पादकों को राहत मिल सके।
दूध उत्पादकों ने बताया कि पिछले छह महीनों से पशुपालन विभाग, हिमफेड और अन्य सरकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। बावजूद इसके अभी तक सरकारी एजेंसी द्वारा दूध संग्रहण की ठोस व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जिला के कई किसान प्रतिदिन 50 से 100 लीटर तक दूध उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन उचित संग्रहण और विपणन व्यवस्था न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
दूध उत्पादक रंजन शर्मा ने बताया कि गर्मी का मौसम नजदीक है, ऐसे में दूध के खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि समय पर संग्रहण की व्यवस्था नहीं हुई तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी मांग की कि पशुओं के चारे और आहार को रियायती दरों पर उपलब्ध करवाया जाए, जिससे डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहन मिल सके।एक अन्य दूध उत्पादक अनिल ने बताया कि जिला में युवाओं का डेयरी फार्मिंग की ओर रुझान बढ़ रहा है। कई युवाओं ने पंजाब और अन्य राज्यों से उन्नत नस्ल के दुधारू पशु खरीदे हैं और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र सकारात्मक कदम उठाएगा।उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि दूध उत्पादकों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
TAGGED: Hamirpur Milk producers
Chandrika February 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में डॉ. नरेश बंसल बोले—बजट 2026-27 इंफ्रास्ट्रक्चर और आमजन के हित में, हिमाचल सरकार पर साधा निशाना
Next Article शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, रंगों से सजाई जा रही छोटी काशी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, निरीक्षण के बाद ही मिलेंगे लाइसेंस

Ago

संगीत सदन ने समर कैंप में 25 महिलाओं को बनाया हुनरबाज, सिखाया आर्ट एंड क्राफ्ट

Ago

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस का हरित अभियान,पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 25 वाहनों पर कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?