सोलन: योगेश शर्मा- सोलन नगर निगम शहर के हर वार्ड में मिनी पार्कों का निर्माण करने जा रहा है। इसकी शुरूआत शहर के वार्ड नंबर-8 से की गई है। यहां जौणाजी रोड पर मिनी पार्क बन रहा है। इससे वार्ड-8 के साथ लगते वार्ड नंबर-5 के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। सोमवार को मेयर पूनम ग्रोवर, डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा व वार्ड नंबर-5 के पार्षद कुलभूषण गुप्ता ने काम का निरीक्षण किया।
मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शहर के बीचोंबीच बन रहे इस मिनी पार्क से दो वार्ड के लोगों को सुविधा मिलेगी। यहां पर सुबह से शाम तक धूप लगती है। खासकर, बुर्जुगों और बच्चे यहां आकर समय व्यतीत कर सकते हैंं। यहां सेल्फी पॉइंट बनेगा जहां से बैकग्राउंड में शूलिनी माता मंदिर और शहर दिखता है। उन्होंने कहा कि इस पार्क के निर्माध करीब 7.50 लाख रुपए की लागत आ रही है। इसका काम जल्द पूरा होने वाला है। मिनी पार्क बनाने की शुरूआत अपने वार्ड नंबर-8 से की गई है। सभी 17 वार्ड के पार्षदों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में मिनी पार्क के लिए सरकारी जगह की तलाश करें। इसके लिए बजट आया है। जगह मिलने पर सभी वार्डों में ऐसे पार्क बनेंगे।
