नाहन,सतीश शर्मा (TSN)-उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि प्रदेश में बारिश से नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर और प्रभावित तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। हर्षवर्धन चौहान सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सिरमौर जिला में बारिश से करीब 58 करोड रुपए का नुकसान हुआ है साथ जी 15 लोगों की जान भी गई।उन्होंने कहा कि जिला में बारिश से जान माल का भारी नुकसान हुआ है और इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है की नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को जल्द सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कई समस्याओं को उठाया है और इसकी निपटारे के लिए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए।
जिला में लगेंगे 700 नए बिजली ट्रांसफार्मर
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सिरमौर जिला में आरडीएस प्रोजेक्ट के तहत 157 करोड़ से बिजली व्यवस्था को सुधारा जाएगा जिसके तहत जिला में 700 नए ट्रांसफार्मर और दो 33 केवी के सबस्टेशन भी स्थापित किये जाएंगे जिससे जिला में लोगों को बिजली की समस्या से नही जूझना पड़ेगा और सामने आ रही लो वोल्टेज की समस्या भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि नाहन मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब में अतिरिक्त काउंटर मरीजो के पंजीकरण के लिए लगवाए जाएं क्योंकि इन अस्पतालों में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि नाहन शहर में डेंगू के 2000 मामले सामने आ चुके हैं और इसे लेकर नगर परिषद को फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है क्योंकि डेंगू के लगातार मामले बढना चिंता जनक है
