संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन कारोबार का 4.3 फीसदी हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों का रोजगार पर्यटन कारोबार से ही चलता हैं। बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। कुल्लू, मनाली, मंडी और लाहौल स्पीति में हुई तबाही की तस्वीरें सामने आने के बाद अब पर्यटक पहाड़ों का दीदार करने से बच रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पर्यटकों को हिमाचल आने का न्यौता दिया हैं।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पर्यटकों से अपील की हैं कि वह हिमाचल घूमने जरूर आएं। उन्होंनेकहा कि हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था को पटरी पर वापस लौटाने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश में व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ हैं।
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। अब पर्यटकों को हिमाचल आने के लिए डरने की जरूरत नहीं हैं, वे सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।
