नाहन : देवेंद्र कुमार – रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगड़ाह शिक्षा खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला लजवा के भवन को हाल ही में हुई बारिश के चलते बड़ा नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के बाद अब यह भवन असुरक्षित हो गया है और यहां कभी भी हा+दसा हो सकता है।
मीडिया को जानकारी देते हुए स्कूल के एसएमसी
अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि भारी बारिश से स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हुआ है और अब कभी भी यहां हा+दसा हो सकता है । ऐसे में डीसी सिरमौर और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई गई है ।उन्होंने कहा कि स्कूल का एक पुराना कमरा जो सालों पहले बनाया गया था, उसके छत और पिलर को नुकसान पहुंचा है, साथ ही सुरक्षा दीवार भी ढह गई है। उन्होंने कहा जिन कमरों में मौजूदा समय में कक्षाएं चल रही है । वह भवन भी सुरक्षित नहीं है, साथ ही जहां पर बच्चों के लिए मिड डे मील का भोजन तैयार किया जाता है,उस मकान की छत भी उड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर डीसी सिरमौर और कार्यकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से मुलाकात की गई है और उनकी तरफ से मदद का आश्वासन दिया गया है। स्कूल की एसएमसी कमेटी और स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि जल्द प्रशासन उनकी मांगों पर गौर करेगा ।
