कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-जिला कुल्लू के मुख्यालय सरवरी में नगर परिषद के द्वारा इन दिनों नेहरू पार्क में कूड़ा डंप किया जा रहा है।तो वही शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी इस डंपिंग स्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों के द्वारा कूड़े के चलते जो परेशानी पेश आ रही है। उसके समाधान का भी उन्हें आश्वासन दिया।इस दौरान नगर परिषद कुल्लू की टीम भी मौजूद रही और यहां पर कूड़े की ढुलाई के लिए मंत्री के समक्ष एक ट्रक की भी मांग रखी।
शहर के बीच बनी साइट पर स्थानीय लोगों ने भी बताई अपनी परेशानी
नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने बताया कि अब नगर परिषद कुल्लू का कूड़ा मनाली नहीं भेजा जा रहा है। जिसके चलते फिलहाल यहां पर कूड़े को डंप किया जा रहा है। गीले कूड़े से यहां पर खाद बनाई जा रही है। तो वहीं सूखे कूड़े को भी बरमाना सीमेंट फैक्ट्री की तरफ भेजा जा रहा है। लेकिन नगर परिषद के पास ट्रक की व्यवस्था न होने के चलते इस काम में देरी हो रही है। ऐसे में अगर शहरी विकास विभाग के द्वारा ट्रक की व्यवस्था की जाती है। तो यहां पर कूड़े की समस्या से निजात लोगों को मिल सकती है।वहीं स्थानीय निवासी बलदेव अवस्थी ने कहा कि यहां पर कूड़े की डंपिंग के चलते लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हर वक्त यहां पर बदबू फैली रहती है। जिसके चलते बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा बन गया है। ऐसे में मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग रखी गई है कि वह इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें। ताकि स्थानीय लोगों को इस मुश्किल से निजात मिल सके।
कूड़े के ढुलाई के लिए होगी ट्रक की व्यवस्था
वही शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही कूड़ा संयंत्र के लिए शहर से बाहर एक जगह का चयन किया जाएगा।इसके अलावा कूड़े की ढुलाई के लिए यहां पर जल्द ही अब ट्रक की भी व्यवस्था की जाएगी।ताकि यहां से ट्रक सीमेंट फैक्ट्री को भेजा जा सके।नगर परिषद कुल्लू को साफ रखने की दिशा में सरकार,नगर परिषद और स्थानीय लोग अच्छा कार्य कर रहे हैं।
