By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदीप ठाकुर गुट को मान्यता देने का संकेत दे गए मंत्री यादविंदर गोमा कहा- सीएम को पता कि किसके साथ हैं कर्मचारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदीप ठाकुर गुट को मान्यता देने का संकेत दे गए मंत्री यादविंदर गोमा कहा- सीएम को पता कि किसके साथ हैं कर्मचारी
himachalNews

प्रदीप ठाकुर गुट को मान्यता देने का संकेत दे गए मंत्री यादविंदर गोमा कहा- सीएम को पता कि किसके साथ हैं कर्मचारी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/21 at 12:16 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों का नया सरदार कौन होगा और किस गुट को सरकार की तरफ से मान्यता दी जाएगी,इसको लेकर इन दिनों कर्मचारी गुटों में खूब जोर-आजमाईश हो रही है।हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के स्थापना दिवस पर भी इसका खूब असर देखने को मिला।एनपीएस से कर्मचारी राजनीति में सक्रिय हुए कर्मचारी नेता प्रदीप ठाकुर गुट ने मंडी में अपना राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जिसमें आयुष एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।यहां मंत्री के सामने खूब शक्ति प्रदर्शन हुआ।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री यादविंदर गोमा भी प्रदीप ठाकुर गुट को सरकार की तरफ से मान्यता देने का संकेत दे गए। उन्होंने कहा कि सीएम भली भांति जानते हैं कि प्रदेश के कर्मचारी किसके साथ हैं और किस गुट को मान्यता देनी है। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि इस कार्य में थोड़ी देर जरूर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं होगी।उन्होंने इशारों ही इशारों में प्रदीप ठाकुर को अगला कर्मचारी नेता भी घोषित कर दिया।

सीएम की तरफ से कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने का दिलाया भरोसा

यादविंदर गोमा ने कहा कि इस कार्यक्रम में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं आना था लेकिन वे किन्हीं कारणों से आ नहीं पाए लेकिन उनके स्थान पर वे सीएम का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनकी जो भी मांगे हैं वे सरकार के ध्यान में हैं और उन्हें जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने अपनी तरफ से भी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वे भी उनकी मांगों को सीएम के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।

कांग्रेस पार्टी को हर चुनावों में सहयोग करने की अपील भी की

यादविंदर गोमा ने कर्मचारियों से कांग्रेस पार्टी को हर चुनावों में सहयोग करने की अपील भी की।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के परिवारों का भविष्य सुरक्षित करने का कार्य कांग्रेस पार्टी की सरकार ने किया है।यह बात सच है कि प्रदेश में कर्मचारी सरकारें बनाते भी हैं और गिराते भी हैं। कर्मचारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनका हक उन्हें किस पार्टी ने दिलाया है।इसलिए भविष्य में कर्मचारी हर चुनावों में कांग्रेस पार्टी का सहयोग करें न कि अपना पाला बदल लें।इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी,हिप्र अराजपत्रित कर्मचारी संघ प्रदीप गुट के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और प्रदेश भर से आए कर्मचारी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi cabinet minister yadwinder goma
Chandrika November 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जेपी नड्डा बोले सुक्खू सरकार बनी भ्रष्टाचार, घोटालों और कुव्यवस्था की प्रतीक
Next Article समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला स्तरीय बाल मेला..विधायक बोले शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?