नाहन/देवेन्द्र कुमार- नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी भारत जोड़ो यात्रा से वापस लौटे हैं । आज विधायक अजय सोलंकी ने नाहन के सर्किट हाउस में लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान l अजय सोलंकी ने ज्यादातर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया है । जबकि शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए जल्द समाधान के निर्देश जारी किए हैं।
हिमाचल प्रदेश ही देगा पूरे देश को दिशा
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ लाखों लोग साथ चल रहे हैं। जिससे साफ संकेत 2024 में परिवर्तन के हैं । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरे देश में एक ऐसा राज्य बना है जहां कांग्रेस ने सरकार बनाई है और अब हिमाचल प्रदेश से ही पूरे देश को दिशा देगा और आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में कांग्रेस सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सीएम एक आम परिवार से आते हैं ,जिन्होंने अपना कार्यभार संभालते ही संकेत दे दिया कि आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश बुलंदियों तक पहुंचेगा।
