नाहन/देवेन्द्र कुमार– शिक्षण संस्थान डाइट नाहन में जिला स्तरीय युवा उत्सव टैलेंट सर्च प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के सभी शिक्षा खंडों से चयनित 44 विद्यार्थी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षा उपनिदेशक जिला सिरमौर करमचंद द्वारा किया गया।
शिक्षण संस्थान डाइट नाहन के प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि आज जिला स्तरीय उत्सव टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिला के सभी शिक्षा खंडों से चयनित 44 विद्यार्थी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस दौरान भाषण निबंध लेखन समय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही है । जिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को जहां मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा , तो वही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर नवाजा जाएगा।
