संजीव महाजन,नूरपूर : नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को पानी की स्वच्छता और उसके रखरखाव संबंधी जानकारी देकर जागरूक करने का जिम्मा वंशिका सांस्कृतिक युवा मंच कलाकारों ने उठाया है। यह कलाकार अलग-अलग पंचायतों में जाकर यहां के लोगों को पानी की स्वच्छता को लेकर जागरूकता रहे हैं।
आज भी युवा मंच के कलाकारों ने ग्राम पंचायत पंन्द्रेहर और ग्राम पंचायत डन्नी मे गीत संगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को पानी के रखरखाव, प्राकृतिक जल स्त्रोतों की स्वच्छता ,पानी की टेस्टिंग व संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत जानकारियां प्रदान की। लोगों ने कार्यक्रम को पसंद किया।
जल शक्ति विभाग पीआरसीपी सैंडी ठाकुर ने बताया कि हमारे ब्लॉक में जनसंपर्क एवं सूचना विभाग धर्मशाला से वंशिका सांस्कृतिक युवा मंच के कलाकार पंचायतों में जाकर लोगों को हर घर नल हर घर जल , पानी को कैसे बचाया जा सकता,जो पानी के स्रोत है उनकी सुरक्षा कैसे कर सकते ओर शुद्ध जल की पहचान कैसे की जाती के बारे में जागरूक कर रहे है। लोगों को गाने व नाटकों के माध्यम से जागरूक कर रहे है। इनका मुख्य उद्देश्य वी डब्ल्यू एस सी कमेटी ओर उन पांच महिला कमेटीयों को भी एक्टिव करना है ताकि वो अपनी पंचायत में पानी की सुरक्षा कर सके ,पानी से बिमारियों से बचाव कर सके। नूरपूर ब्लॉक में 18 प्रोग्राम 18 पंचायतों में हो रहे हैं जिसके तहत आज हमने दो पंचायत में कार्यक्रम किया है।आगे भी इसी तरह से पंचायतों में कार्यक्रम करवाए जाएंगे ताकि हर घर नल ,हर घर जल और शुद्ध जल लोगों को मिल सके । कलाकारों में अनुपमा शाही, राजेश हैपी,अरुण ठाकुर, अक्षय पठानिया,पंकज,प्रिया,प्रियंका, लक्ष्मी,राजीव ,परवीन ,अनमोल ने अपनी प्रस्तुतियां दी ।
