शिमला : चन्द्रिका – शिमला के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खलीनी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक हरीश जनारथा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए । इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने स्कूल की कुछ खास समस्याओं और मांगों को भी विधायक के समक्ष रखा । वहीं विधायक जनारथा ने सभी समस्याओं व मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इससे पहले उन्होंने स्कूल के छात्रों और अध्यापकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस उपलक्ष में छात्रों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य भी किया गया, जिसमें विधायक और स्कूल के प्रधानाचार्य को छोटे-छोटे बच्चो ने पहाड़ी नाटी में डांस करने को मजबूर किया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
