अरविंदर सिंह,हमीरपुर: सिविल आस्पताल सुजानपुर में आने वाले रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए प्रदेश सरकार काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में 50 बेड की क्षमता वाले इस सिविल अस्पताल को 100 बेड की क्षमता वाला अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधिवत घोषणा की हैं। यह बात सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने गुरुवार को सिविल अस्पताल सुजानपुर के निरीक्षण के दौरान कही।विधायक ने यहां पर रोगियों को मिल रही सुविधाओं पर भी जानकारी प्राप्त की इसके साथ-साथ यहां पर कार्यरत डॉक्टरों को अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को क्या-क्या और आसुविधाएं हैं इसको लेकर भी जानकारी प्राप्त की।
विधायक प्रातः ही सिविल हस्पताल पहुंचे उसके बाद उन्होंने प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर रोगियों का हाल-चाल भी जाना। ओपीडी रजिस्टर भी चेक किया। राज्य सरकार की ओर से रोगियों को मिलने वाली निशुल्क दवाइयों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका सीधा लाभ रोगियों को मिले इसके लिए अस्पताल प्रशासन लगातार काम कर रहा हैं।
उन्होंने कहा कि 50 बेड की क्षमता वाले सिविल अस्पताल को सो बैड की क्षमता वाला बनाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई हैं। इस मौके पर विधायक ने बताया कि सिविल अस्पताल सुजानपुर का दौरा किया हैं। कुछ कमियां सामने आई है उनको दूर किया जाएगा। सिविल अस्पताल सुजानपुर कांगड़ा मंडी और हमीरपुर के लोगों को सुविधा दे रहा हैं। मुख्यमंत्री ने 50 बेड से इसे सौ बेड की क्षमता करने का निर्देश दिया हैं जिसके अनुसार काम किया जा रहा हैं।आने वाले दिनों में रोगियों को बेहतरीन सुविधाएं मिले बेहतरीन डॉक्टर यहां तैनात को इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
