बीबीएन/जगत सिंह– दून विधायक राम कुमार चौधरी ने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एसडीएम कार्यालय में एक बैठक की। बैठक में राम कुमार चौधरी एक्शन मूड में नजर आए ।
कचरा प्लांट जेबीआर के एमडी को दिए सख्त निर्देश
राम कुमार चौधरी ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और कहा कि जब उनकी योजनाए परियोजनाओं के काम पूरे ही नहीं हुए तो कैसे अधूरे कामों के पिछली सरकार ने उद्घाटन करवा दिए गए। राम कुमार चौधरी ने कचरा प्लांट कंपनी के एमडी की भी जमकर क्लास लगाई और कहा गया कि अगर निर्धारित समय में उन्होंने पूरे बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ क्षेत्र का कचरा सही ढंग से उठाना शुरू नहीं किया, तो उनका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। इसी तरह आईपीएच विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, प्रदूषण विभाग और अन्य सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के अंतर्गत आने वाले कामों को सही ढंग से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं । उन्होंने कहा कि अगर किसी भी अधिकारी ने तय समय के दौरान रिपोर्ट सबमिट नहीं की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
