मंडी:धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के जिला के अलाथू गांव की मोनिका भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी है। मोनिका की इस उपलब्धि से न केवल जिला बल्कि प्रदेश का भी मान बडा है। मोनिका की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बता दें कि मोनिका की आरंभिक शिक्षा राजकीय मिडल स्कूल अलाथू में हुई है। जिसके बाद मोनिका ने मेट्रिक बसंत मेमोरियल स्कूल पैड़ी से की है,वहीं जमा दो की पढ़ाई राजकीय कन्या विद्यालय मंडी से की है।इसके बाद मोनिका ने नर्सिंग की पढ़ाई शिमला व बीएससी नर्सिंग बड़ू साहिब सिरमौर से की।सेना में लेफ्टिनेंट के लिए मोनिका ने इसी साल मार्च अप्रैल में परीक्षा दी थी जिसमें वह सफल रही। मोनिका के पिता हिमाचल प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं जो इन दिनों बिलासपुर में कार्यरत हैं जबकि माता मीरा देवी गृहिणी है। उसका एक छोटा भाई संजीव कुमार है। ग्राम पंचायत सैण की प्रधान सुनीता कश्यप ने बताया कि मोनिका ने झारखंड राज्य के नामकुम स्थित सेना के अस्पताल में नौकरी ज्वाइन कर ली है।
