By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू.. आपदा और बेरोज़गारी मुद्दे को उठाएगा विपक्ष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू.. आपदा और बेरोज़गारी मुद्दे को उठाएगा विपक्ष
himachalpolitical

हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू.. आपदा और बेरोज़गारी मुद्दे को उठाएगा विपक्ष

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/18 at 4:08 PM
Share

Shimla,18 August-हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 12 दिवसीय मॉनसून सत्र आज से शुरू हो गया।सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि अब तक विधानसभा सचिवालय को 1018 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्र सौहार्दपूर्ण माहौल में चले, इस दिशा में सभी दलों से सहयोग की उम्मीद है। आपदा जैसे साझा मुद्दों पर एकजुट होकर विचार करने की आवश्यकता है।बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश हर साल प्राकृतिक आपदाओं से जूझता है, लेकिन सरकार तैयारियों में पूरी तरह नाकाम रही है।उन्होंने बेरोज़गारी पर सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले तीन साल से भर्ती प्रक्रियाएं ठप हैं और कांग्रेस सरकार पाँच लाख नौकरियों के वादे पर खरा नहीं उतर पाई है।विपक्ष इस सत्र में आपदा प्रबंधन, बेरोज़गारी, आर्थिक संकट और सरकारी संस्थानों के स्थानांतरण जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

 

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में पहली बार मॉनसून सत्र को 12 दिनों तक बढ़ाया गया है ताकि विधायक अपने क्षेत्रों की समस्याएं खुलकर रख सकें। उन्होंने बताया कि 2023 की आपदा में प्रदेश को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन केंद्र सरकार से महज 1,500 करोड़ मिले। इस साल भी अब तक 2,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हर्षवर्धन चौहान ने स्पष्ट किया कि नियम 130 के तहत आपदा पर चर्चा होगी और यदि विपक्ष नियम 67 के तहत भी चर्चा चाहता है, तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।

TAGGED: Shimla Vidhansabha monsoon session
Chandrika August 18, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खुंडी मराल और डल झील धार्मिक यात्रा: चुराह प्रशासन की तैयारी पूरी – SDM अंकुर ठाकुर
Next Article हिमाचल पुलिस की कांस्टेबल बिंदिया कौशल ने फतह की यूरोप की सबसे ऊंची चोटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?