बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत खाली गांव में दो युवको पर 10 से ज्यादा लोगों द्वारा जानलेवा हमले का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपनी गाड़ी से घर की ओर जा रहे थे जैसे ही वह खाली गांव के हेड पंप के पास पहुंचे तो वहां पर गांव के ही कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका । युवकों पर डंडों और कस्सी से जानलेवा हमला किया गया , युवकों को घसीट कर अपने घर के आंगन में ले जाकर जमकर मारपीट की गई । पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और उन्हें आरोपियों से छुड़वाया गया और नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है ।
युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि कुछ महीने पहले गांव के ही एक टीचर के खिलाफ उन्होंने शराब के नशे में स्कूल आने पर शिकायत की थी, जिसके चलते आरोपियों ने हमला किया है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
