अरविंदर सिंह, हमीरपुर: कांग्रेस की ओर से सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री बनाया गया है। जैसे ही सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा हुई तो वैसे ही उनके समर्थकों तुम्हें खुशी की लहर दौड़ में वही सुखविंदर सिंह सुक्खू के नादौन स्थित निवास पर बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया। उनके पैतृक गांव भवड़ा में भी लोगों का हुजूम उमड़ा और घर पर महिलाओं ने नाच गाकर खुशी का इज़हार किया।
सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर उनके परिवार उन्हें भी खुशी का माहौल है। उनकी मां, पत्नी और बेटियां उन्हें मुख्यमंत्री पद दिए जाने से बेहद ख़ुश नज़र आईं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ने भी मुख्यमंत्री के तौर पर सुक्खू के नाम की घोषणा होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सुक्खू ने संघर्ष किया है और आज यह संघर्ष काम आया है। वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता संसार देई ने भी अपने बेटे के सीएम बनने पर खुशी जाहिर की और पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि काफी समय से सुक्खू राजनीति में सक्रिय रहे हैं जिसके कारण आज यह मुकाम उन्हें हासिल हुआ है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू की दोनों बेटियों ने भी अपने पिता के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जाहिर की और कहा कि आज वह बेहद खुश हैं कि हमारे पिता एक शीर्ष नेतृत्व पहुंचे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री के तौर पर घोषणा होने का समाचार जैसे ही नादौन पहुंचा तो जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया। वहीं घर पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी उनके मुख्यमंत्री बनने पर खुशी ज़ाहिर की और कहा कि इस बार लोगों को पूरी उम्मीद थी कि सुक्खू ही मुख्यमंत्री की सीट हासिल करेंगे।
