By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सर्दी में तपते पहाड़,फ़रवरी में ही गर्मी का एहसास,टूटे 17 साल के रिकॉर्ड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सर्दी में तपते पहाड़,फ़रवरी में ही गर्मी का एहसास,टूटे 17 साल के रिकॉर्ड
himachalweather

सर्दी में तपते पहाड़,फ़रवरी में ही गर्मी का एहसास,टूटे 17 साल के रिकॉर्ड

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/02/19 at 5:57 PM
Share
भावना शर्मा: मैदानी इलाकों से पर्यटक  सर्द हवाओं का लुत्फ लेने के लिए हिमाचल का रुख कर रहे हैं, लेकिन हालात यह है कि इस बार पहाड़ों पर ठंडी हवाएं नहीं बल्कि सर्दी में भी गर्मी का एहसास हो रहा हैं। सर्दी के महिनों में ही पहाड़ तपना शुरू हो गए हैं। हालात यह हैं कि इस बार तापमान में आए बदलाव की वजह से क़ई सालों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। फरवरी के महीने में जहां पर रहता कब बर्फबारी का दीदार करने के लिए शिमला और अन्य पर्यटन क्षेत्रों में पहुंचते थे। वहीं इस बार बर्फबारी तो दूर,लेकिन यहां पहुंचकर पर्यटकों को सर्द हवाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं।
हालात इस तरह के बन गए हैं कि गर्मी ने इस बार फ़रवरी माह ने 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।
शिमला शहर में इस सीजन के दौरान एक बार भी बर्फ़बारी नहीं हुई हैं। कम बर्फ़बारी होने से प्रदेश में इस बार गर्मी ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही हैं।
बता दें कि 18 फ़रवरी को शिमला में तपमान में 17 वर्षों में सबसे अधिक रहा हैं। इस दिन 17 वर्षों में सबसे गर्म दिन रहा हैं। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2006 में 19 फरवरी को 22.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। जहां राजधानी शिमला में दिन गर्म हो रहे हैं वहीं फरवरी माह की रातें भी तपने लगी हैं।
18 फरवरी को शिमला के  न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हुई हैं। शिमला में 18 फरवरी को 14.4 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं इससे पहले वर्ष 2015 में शिमला का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री था। सोलन में 16 फ़रवरी को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2021 में 28.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
पर्यटकों को भी हो रहा गर्मी का एहसास
राजधानी शिमला में घूमने आने वाले पर्यटकों को भी यहां फरवरी माह में ही गर्मी का एहसास हो रहा हैं। पर्यटकों का कहना हैं कि वह इस से पहले भी इस मौसम में शिमला आते रहे है लेकिन इस बार फ़रवरी माह में ही ऐसा लग रहा है कि शिमला में वह सर्दी के मौसम में नहीं बल्कि गर्मी के मौसम में घूमने आएं हैं। अब शिमला के मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव देखने के लिए रहा हैं। यह साफ नजर आ रहा है कि यह ग्लोबल वार्मिंग का ही असर है कि अब पहाड़ भी सर्दियों के मौसम में तपने लगे हैं।
बढ़ सकता हैं पानी का संकट
शिमला में इस बार बर्फबारी ना के बराबर हुई है ऐसे में अब गर्मियों के दिनों में राजधानी में जल संकट गहराने की उम्मीद भी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं। शिमला में वैसे ही पानी की किल्लत बनी रहती हैं और जब बर्फबारी इस बार नहीं हुई हैं तो जल स्त्रोतों में पानी की कमी होगी जिससे पानी की समस्या से राजधानी के बाशिंदों को परेशान होना पड़ सकता हैं।
शनिवार को ये रहा हैं प्रदेश में तापमान
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.4, भुंतर में 29.7, मंडी में 29.2, बिलासपुर में 28.6, हमीरपुर-चंबा में 27.3, कांगड़ा में 27.0, धर्मशाला में 26.5, नाहन में 25.3, शिमला में 23.2, मनाली में 20.0, कल्पा में 17.6 और केलांग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
TAGGED: broken, February, heat up, mountains, records, Shimla, winter
admin February 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऋषि कुमार और गणेश पाठक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
Next Article शक्तिपीठ श्री नैना देवी में शिवरात्रि महोत्सव पूर्णाहुति के साथ हुआ संपन्न , काफी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?