बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी मे पिछले 10 दिनों से चल रहा शिवरात्रि महोत्सव पूर्णाहुति के साथ धूमधाम के संपन्न हो गया। शिवरात्रि महोत्सव हर वर्ष श्री नैना देवी मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाता है। इस महायज्ञ की पूर्णाहुति प्राचीन हवन कुंड में डाली गई , जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु स्थानीय लोगों ने भाग लिया ।
इस शिवरात्रि महोत्सव में जहां पर सप्त चंडी महायज्ञ शिव जप हुआ। इसके अलावा शिव शंकर की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना आरती और शाम के समय भजन संध्या का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने और श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस साल शिवरात्रि महोत्सव में शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया गया। पंडित शिव शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में शिव महापुराण की कथा श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को सुनाई । विशाल भंडारे के साथ यह आयोजन धूमधाम के साथ संपन्न हो गया।
