मंडी : परी शर्मा- कहते हैं ईमानदारी आज भी जिंदा है। इसका परिचय दिया है फोरलेन में कार्यरत केएमसी कम्पनी के कर्मचारी ऋषि कुमार और गणेश पाठक ने।
सड़क पर मिला पर्स पुलिस चैकी पंडोह को सौंपा
ऋषि कुमार, गणेश पाठक और इनके साथी संजीव निर्मल सुबह पंडोह सियोगी अपने रूम से कार्य पर जा रहे थे। रास्ते में होटल व्यास व्यु के पास पुल पर इनको एक पर्स मिला। जिसे उसी समय इन्होंने पुलिस चौकी पंडोह में जाकर सौंप दिया ताकि यह पर्स उसके मालिक तक पहुंच सके।
पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी रमेश चंद ने बताया कि दोनो युवकों ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है व यह सभी के लिए एक संदेश है। रमेश चंद ने बताया की इस परस में आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस , ए टी एम कार्ड और कुछ रुपए है। आधार कार्ड व और दस्तावेजो के अनुसार यह पर्स टेक सिंह पुत्र जोरावर सोमगाड़ थुनाग का है । यह व्यक्ति पुलिस चौकी में संपर्क करके यहां से अपना पर्स ले जा सकता है। वही पुलिस चैकी प्रभारी रमेश चंद ने इस ईमानदारी के लिए ऋषि कुमार और गणेश पाठक की पीठ थपथपाई।
