Chintpurni, Vikas-:हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को चिंतपूर्णी स्थित ग्रीन वैली रिज़ॉर्ट पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक विक्रम ठाकुर भी उपस्थित रहे। सांसद ने क्षेत्रवासियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी जनसमस्याओं, मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में जसवां–प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएँ सांसद के समक्ष रखीं।भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने सांसद के दौरे को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और सकारात्मक रहा।
TAGGED:
Chintpurni MP Anurag thakur
Chandrika
