By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: भीड़भाड़ के दिनों में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, मोईन थाना में रोड सेफ्टी क्लब की अहम बैठक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > भीड़भाड़ के दिनों में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, मोईन थाना में रोड सेफ्टी क्लब की अहम बैठक
himachalNews

भीड़भाड़ के दिनों में बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, मोईन थाना में रोड सेफ्टी क्लब की अहम बैठक

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/30 at 6:34 PM
Share
Chintpurni, Vikas-:सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मोईन थाना परिसर में रोड सेफ्टी क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी (SHO) संजीव कुमार ने की। इस दौरान कस्बे में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और दुर्घटना संभावित स्थलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि पर्व-त्योहारों और विशेष अवसरों पर मुख्य मार्ग पर वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए क्लब के सदस्यों ने वैकल्पिक रूट प्लान पर सुझाव प्रस्तुत किए।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अधिक भीड़ वाले दिनों में वापसी करने वाले वाहनों को मोईन रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे मुख्य बाजार और चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव कम किया जा सके। इस नए रूट प्लान से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करेगा और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। उन्होंने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।बैठक में रजनीश कुमार, विजय कुमारी, पुष्पा देवी, पूर्व उपप्रधान मनीष कुमार, अशोक कुमार, विकास शर्मा, पूर्ण चंद, रामधन शर्मा सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने और नियमों के पालन का संकल्प लिया।
TAGGED: Chintpurni road safety club
Chandrika January 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुख-आश्रय योजना के तहत 10 अनाथ लाभार्थियों को विवाह सहायता की शेष राशि एफडी के रूप में जारी
Next Article सांसद अनुराग ठाकुर ने चिंतपूर्णी का दौरा किया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?