By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इस बार एक साथ होंगा सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला, भजन संध्या का भी होगा आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इस बार एक साथ होंगा सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला, भजन संध्या का भी होगा आयोजन
himachalNews

इस बार एक साथ होंगा सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला, भजन संध्या का भी होगा आयोजन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/30 at 6:43 PM
Share
Mandi, Dharamveer- सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला इस बार एक साथ ही मनाए जाएंगे। हालांकि यह दोनों मेले अलग-अलग तारीखों पर मनाए जाते हैं लेकिन इस बार इनके आयोजन की तारीखें एक साथ ही आ रही हैं जिसके चलते इस बार सुंदरनगर के इस राज्य स्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेले का भव्य नजारा लोगों को देखने के लिए मिलने वाला है।
 मेले के आयोजन सबंधी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 22 से 28 मार्च जबकि राज्य स्तरीय सुकेत देवता मेला 23 से 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। दोनों मेलों के एक साथ होने के कारण व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। व्यस्तता के चलते राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए कलाकारों के ऑडिशन नहीं लिए जाएंगे। समय की कमी के कारण इस वर्ष यह महत्वपूर्ण निर्णय मेला कमेटी द्वारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस खास अवसर पर मेला कमेटी ने पहली बार देवी-देवताओं के सम्मान में संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों एक भजन संध्या को आयोजित करने का निर्णय भी लिया है।

अमर नेगी ने बताया कि इस वर्ष भी मेलों की थीम नशे के खिलाफ जागरूकता ही रहेगी। नलवाड़ मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए डीएसपी भारत भूषण को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी तहसीलदार अंकित शर्मा को सौंपी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर एसडीएम ने स्पष्ट किया कि समय की कमी के चलते इस बार कलाकारों के ऑडिशन नहीं लिए जाएंगे, लेकिन कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

TAGGED: Mandi Nalwad and Devta Mela
Chandrika January 30, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सांसद अनुराग ठाकुर ने चिंतपूर्णी का दौरा किया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
Next Article हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर उद्योग संगठनों की सफाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को मशोबरा रिजॉर्ट लिमिटेड का 73.92 लाख का योगदान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?