बिलासपुर:सुभाष ठाकुर- बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर 3 में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में प्रयास संस्था द्वारा संचालित इस स्वास्थ्य सेवा में जहां लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां भी दी गई। इस दौरान डॉ. रवि डोगरा के नेतृत्व में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई और मौके पर ही टेस्ट भी किए गए। कॉर्डिनेटर सदर बिलासपुर कर्ण चंदेल ने बताया कि पूरे क्षेत्र में इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं। अगले कल चांदपुर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने दी जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां
Leave a comment
Leave a comment
