संजीव महाजन, नूरपुर: प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शुरू की गई प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ रहे छात्रों को किस तरह से शिक्षा देनी हैं जिससे कि उन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम समग्र शिक्षा अभियान के तहत किया जा रहा हैं। इसके लिए नूरपूर ब्लॉक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुलयाली में समग्र शिक्षा अभियान के तहत पांच दिवसीय प्री प्राईमरी सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार की शुरुआत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने की। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षण प्रक्रिया की गतिविधि पर आधारित भय मुक्त , अच्छे वातावरण शारीरिक, मानसिक विकास, वैदिक विकास करना हैं। इस सेमिनार का संचालन धर्मशाला से प्री प्राईमरी अधिकारी डॉ.नीलम ठाकुर ने किया ।
प्री प्राईमरी अधिकारी नीलम ठाकुर ने कहा कि वह प्री प्राईमरी एजुकेशन प्रोग्राम को देख रही हैं। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम स्टार स्कूलों के लिए हैं। हमारे कांगड़ा जिला में 59 स्टार स्कूल हैं। इस सेमिनार में हम अध्यापकों को यह ट्रेनिंग दे रहे हैं कि हमें प्राईमरी स्कूल के बच्चों को कैसे देखना हैं। उनके फीजिक्ल, मानसिक, शारीरिक, सोशल विकास के कैसे बच्चों को विकसित करना हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखने को लेकर हम अध्यापकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह सेमिनार पांच दिनों तक चलेगा और इसमें 59 स्कूल शामिल रहेंगे ।
