सिरमौर,सतीश शर्मा(TSN)-सिरमौर जिला में बढ़ते डेंगू के मामले को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने चिंता जताई है.साथ ही प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाएं है.दरअसल पिछले कुछ समय से सिरमौर जिला में डेंगू की मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
सिरमौर दौरे पर पहुंचे सुरेश कश्यप ने नाहन में मीडिया से बात करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि जिला में डेंगू के 1500 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं.मगर डेंगू को लेकर जो सक्रियता स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को दिखानी चाहिए थी वह देखने को नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां नाहन शहर में बड़ी संख्या में डेंगू के मामले सामने आए हैं.वहीं ग्रामीण इलाके भी डेंगू से अछूते नहीं है और वहां पर भी लगातार यह मामले बढ़ रहे है।सांसद कश्यप ने कहा कि हाल में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक के दौरान भी उन्होंने यह मामला मंत्री व स्थानीय प्रशासन के सामने उठाया था मगर उसके बावजूद भी कोई आवश्यक कदम इस दिशा में नहीं उठाई जा रहे हैं.उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि नियमित रूप से शहर में स्प्रे की जाए और लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया जाए ताकि बढ़ते डेंगू के मामले पर और रोक लगा सके।
