शिमला,29 अगस्त-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य प्रमुख गौरव बिष्ट के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गौरव बिष्ट लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे।उन्होंने हिमाचल और हिमाचलियों के हितों को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। उनका निधन पत्रकारिता के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है।ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके आत्मा की शांति दे तथा उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का संबल प्रदान करे।
नेता प्रतिपक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ट के निधन पर जताया दुःख
Leave a comment
Leave a comment
