बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश धर्माणी के नामांकन कार्यक्रम पर मुकेश अग्निहोत्री ने नारा लगाते हुए कहा कि ‘जयराम तुम एक काम करो, कुर्सी छोड़ो आराम करो’। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है और प्रदेश के मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में घूम रहे हैं । उन्होंने भाजपा को आड़े हातों लेते हुए कहा कि हिमाचल की सड़कों के हालात ख़स्ता है। उन्होंने कहा कि जय राम अपने पांच साल के कार्यकाल में नाटियाँ ही डालते रहे।
किसान बागवान, मजदूर, महिलाएं और कर्मचारी सरकार की नीतियों से दुखी है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। कर्मचारियों के मुद्दे व हिमाचल लोगो को 300 यूनिट फ्री बिजली सहित दस गारंटियों को सरकार बनते ही पहली केबिनेट में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी तीखे हमले किए।
अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार अब जाने वाली है और प्रदेश की जनता बस यही गीत गुनगुना रही है कि ‘बाबुल की दुआएं लेती जा जा तुझे सुखी संसार मिले’ और कुछ दिनों में जयराम ठाकुर बस यही गाते हुए नजर आएंगे कि ‘कोई लौटा दे मुझे बीते हुए दिन’। वही पर घुमारवीं का जनसैलाब को देखते हुए उन्होंने कहा कि इसका अंदेशा अब जयराम को लग गया होगा कि अब कांग्रेस की सरकार आने वाली है। उन्होंने जनता से अपील की है इस बार घुमारवीं विधानसभा से राजेश धर्माणी को जीता कर विधानसभा में भेजना है और कांग्रेस को मजबूत बनाना है।
