सिरमौर/देवेन्द्र कुमार: दुग्ध उत्पादक संघ राजगढ़ ने आज एक विशेष बेठक का आयोजन किया। जिसमें निर्णय लिया गया कि राजगढ़ में आगामी 1 नबम्बर से दूध का दाम 50 रुपये प्रति लिटर रहेगा। दुग्ध उत्पादक संघ ने राजगढ़ में आयोजित इस बेठक मे दूध के दामो मे 5 रुपए प्रति लिटर की वृद्धि की है। दूध के साथ ही घी व पनीर की कीमत में भी वृद्धि करने का निर्णय इस बेठक मे लिया गया। जिसके तहत अब गाय का घी 800 जबकि पनीर का मूल्य 300 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया।
दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष कपिल ठाकुर व मुख्य सलाहकार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि फीड , चोकर, तूड़ी व दवाइयों में पिछले समय मे बेहताशा वृद्धि हुई है। इनकी बढ़ती कीमतों के कारण दूध , घी व पनीर की कीमतों में वृद्धि की जा रही है और नई कीमतें 1 नबम्बर से लागू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले दूध की कीमतों में लगभग पौने दो वर्ष पूर्व वृद्धि की गई थी और वर्तमान में दूध की कीमत 45 रुपय लीटर थी।
उन्होंने कहा कि जनता पर भी अधिक बोझ न पड़े इसलिए मात्र 5 रुपय लीटर वृद्धि की गई है। कपिल ठाकुर ने बताया कि थोक में दूध की कीमत 48 रुपये प्रति किलो जबकी पनीर 250 रुपये किलो रहेगी । इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सुनील, महासचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, जसवंत आदि सदस्य भी उपस्थित रहे।
