विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: नराजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी के छात्रों को सेना से सेवानिवृत्त मुकेश वर्मा ने अंग्रेजी भाषा का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों को बताया कि अंग्रेजी इंटरनेट की भाषा है इसलिए लंबे समय तक इसका महत्व रहेगा। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी में स्थित राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में सेना से सेवानिवृत मुकेश वर्मा ने कॉलेज छात्र-छात्रों को दैनिक जीवन में अंग्रेजी भाषा को पढ़ने, लिखने व बोलने हेतु व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने छात्रों को बताया कि अंग्रेजी इंटरनेट की भाषा है।। यह लंबे समय से है और भविष्य में भी जारी रहेगा।
इंटरनेट पर अंग्रेजी इतनी सफल होने का कारण यह है कि इसे पढ़ना आसान है, लिखना आसान है और इसे खोजना आसान है। आप बहुत सारी नई शब्दावली या व्याकरण के नियमों को सीखे बिना अंग्रेजी में अपनी बात रख सकते हैं। इंटरनेट पर अंग्रेजी इतनी सफल होने का एक और कारण यह है कि यह एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है। सभी प्रकार के लोग इसका उपयोग कर सकते हैं, जिनमें वे लोग भी शामिल है जो कोई अन्य भाषा बिल्कुल नहीं बोलते है। यदि आप चाहते है कि आपका संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, तो आपको अंग्रेजी को अंतिम भाषा के रूप में उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.विनोद कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स, डॉ. ज्योति शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी, डॉ ऋचा शर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर गणित, असिस्टेंट लाइब्रेरियन नीलम कुमारी, महेश कुमार पराशर वरिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।
