शिमला/चन्द्रिका: सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर एनएसएस इकाई की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। शहरी विकास निदेशक IAS रूपाली ठाकुर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रूपाली ठाकुर ने स्वयंसेवियों को लैंगिक संवेदनशीलता के विषय में जागरूक किया तथा छात्रों के साथ संवाद भी किया। वहीं प्रधानचार्य डॉ चंद्रभान मेहता की उपस्थिति में, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ कामायनी वशिष्ट और डॉक्टर विकास नाथन द्वारा स्वयंसेवी हर्ष ठाकुर और अवन्तिका पामटा को इकाई अध्यक्ष , अर्पित शर्मा और अंजलि केवला को उपाध्यक्ष, मुकेश वर्मा को सचिव व प्रेरणा नेगी को सह सचिव तथा मनोज शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही मिशन ज्ञानोदय के अंतर्गत बस्तियों में पढ़ाए जा रहे छात्रों द्वारा संजौली कॉलेज में बहुत ही सुंदर नृत्य एवं काव्य पाठ किया गया। इस अवसर पर लैंगिक संवेदनशीलता और ट्रांसजेंडर के साथ किए जाने वाले भेदभाव पर स्वयंसेवियों द्वारा एकांकी प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्य डॉक्टर चंद्रभान मेहता ने कहा कि संजौली एनएसएस इकाई राज्य ही नहीं अपितु राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने मिशन ज्ञानोदय, लैंगिक संवेदनशीलता और अंगदान के लिए चलाए जा रहे मिशन सक्षम इत्यादि की सराहना करते हुए कहा कि जिन विषयों को लेकर समाज में विभिन्न भ्रांतियां फैली हुई है । उनके लिए एनएसएस इकाई संजौली ने विभिन्न गतिविधियों द्वारा समाज में जागरूकता फैलाई।
