मंडी/परी शर्मा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। वही हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया और अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में उनका बड़ा नाम था देश की राजनीति में उनकी निधन से क्षति हुई है। बता दें कि मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
