मंडी/परी शर्मा: विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कमर कस ली है और पार्टी की मजबूती के लिए बड़े नेताओं के प्रदेश में लगातार कार्यक्रम तय हो रहे हैं। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने पंच परमेश्वर सम्मेलन में शिरकत की और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह सहित प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहा।
जेपी नड्डा ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया। नड्डा ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। उन्होने कहा कि मुलायम सिंह जी के निधन का यह दुखद समाचार है और एक तरीके से राजनीतिक जगत में बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि मुलायम एक युग के नेता थे, जनता के प्रिय थे, जनता के नेता थे। उन्होंने सारा जीवन जनता के लिए, उनकी आवाज को उठाने के लिए लगाया, उनके जाना राजनीति दृष्टि से बहुत बड़ी क्षति है। जेपी नड्डा ने मुलायम सिंह के परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भगवान से की।
