सोलन : योगेश शर्मा ( TSN) – सोलन शहर लगातार विकसित होते शहरों में से एक है जहां पर लगातार गाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है । वहीं दूसरी तरफ पार्किंग की समस्या भी ज्वलंत मुद्दा बनकर शहर में पिछले कई वर्षों से उभर कर आया है । सोलन शहर में अक्सर पार्किंग की समस्या को लेकर सरकार और विपक्ष में तनातनी रहती है, लेकिन अभी तक इसका कोई भी स्थाई हल नहीं निकल पाया है लेकिन अब निगम दो जगह पर पार्किंग का निर्माण करने जा रहा है, जिससे कहीं ना कहीं लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
अग्निशमन विभाग के सामने खेल विभाग को गई जमीन निगम के हुई नाम
नगर निगम सोलन अग्निशमन विभाग के पास ठोड़ो ग्राउंड के नीचे खाली जगह पर जल्द ही डीपीआर तैयार कर इसे सरकार को भेजेगा ताकि यहां पर पार्किंग का निर्माण किया जा सके,इसको लेकर निगम द्वारा यहां पर बहुमंजिला पार्किंग बनाने के लिए प्लान तैयार किया गया है यह जमीन पहले नगर परिषद के समय खेल विभाग के नाम हो गई थी लेकिन 2 वर्षों की जद्दोजहद के बाद निगम ने खेल विभाग और खेल मंत्री के माध्यम से इस जमीन को वापस ले लिया है जिसके बाद अब इसमें डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।
निगम के कार्यालय के सामने जल्द बनेगी पार्किंग
वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन पर भी निगम ने पार्किग बनाने का प्लान तैयार किया है जिसके लिए एक करोड़ 36 लाख रुपए का बजट भी निगम को सेंक्शन हुआ है इसके लिए टेक्निकल अप्रूवल का इंतजार निगम कर रही है जिसे पीडब्ल्यूडी विभाग के एसई ऑफिस को अभी भेजा गया है।
ये बोले डिप्टी मेयर…
नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा का कहना है की दिन प्रतिदिन बढ़ती पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम कार्य कर रही है और शहर में जल्द ही दो पार्किंग स्थलों का निर्माण भी होने जा रहा है,उनका कहना है की ठोडो मैदान के समीप बनने वाली बहु मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा खेल विभाग ने वह भूमि नगर निगम के नाम कर दी है जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार कर दी जायेगी और एक डेढ़ महीने में वहां फाऊंडेशन स्टोन भी रखा जायेगा, वहीं नगर निगम के समीप जो भूमि खाली पड़ी थी वहां भी पार्किंग का प्रपोजल रखा गया था उसके लिए पैसा भी एलॉट हो गया है जल्दी प्रदेश के मुख्यमंत्री उसका भी फाउंडेशन स्टोन रख उसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा ।
