नाहन : देवेंद्र कुमार – नाहन शहर के बाजार में वाहनों के प्रवेश पर अदालत के आदेशों के बाद प्रतिबंध लगा है। हाल ही में डीसी सिरमौर ने भी बाजार में दौड़ने वाले वाहनों पर नुकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए थे । परन्तु अदालत के आदेशों व डीसी द्वारा पुलिस विभाग को दिए निर्देशों के बाद भी बाजारों में वाहनों का प्रवेश धड़ल्ले से जारी है। जिसके चलते यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर के बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है । बाजार में रहने वाले लोगों के आवागमन को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है जिसमें यहां रहने वाले लोगों के आवागमन करने को लेकर सुझाव मांगे हैं लेकिन अभी यहां वाहनों की प्रवेश पर पूर्णत प्रतिबंध लगाया गया है। अगर यहां वाहनों का प्रवेश जारी है तो पुलिस विभाग को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
