By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम हमीरपुर को गृहकर से अब तक मात्र 21 लाख की प्राप्ति, लोगों से समय पर भुगतान की अपील
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम हमीरपुर को गृहकर से अब तक मात्र 21 लाख की प्राप्ति, लोगों से समय पर भुगतान की अपील
himachalNews

नगर निगम हमीरपुर को गृहकर से अब तक मात्र 21 लाख की प्राप्ति, लोगों से समय पर भुगतान की अपील

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/03/07 at 6:52 PM
Share
हमीरपुर,अरविन्द-:नगर निगम हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले अधिकांश परिवार अभी तक गृहकर (हाउस टैक्स) जमा करवाने में खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। यही कारण है कि मार्च माह की शुरुआत तक नगर निगम को केवल करीब 21 लाख रुपये ही गृहकर के रूप में प्राप्त हो पाए हैं, जबकि हर वर्ष औसतन लगभग 1 करोड़ 47 लाख रुपये गृहकर के रूप में जमा होते हैं।
जानकारी के अनुसार नगर निगम क्षेत्र में करीब 4300 परिवार ऐसे हैं, जिनसे नियमित रूप से गृहकर वसूला जाता है। लेकिन इस वर्ष अब तक बहुत कम परिवारों ने अपना टैक्स जमा करवाया है। निगम प्रशासन का मानना है कि यदि समय रहते लोग गृहकर का भुगतान नहीं करते हैं तो न केवल नगर निगम की आय प्रभावित होती है बल्कि बाद में करदाताओं को भी अधिक राशि चुकानी पड़ती है।
लोगों को समय पर भुगतान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने गृहकर पर 10 प्रतिशत की छूट देने की व्यवस्था की है। यह छूट 31 मार्च 2026 तक गृहकर जमा करवाने वाले करदाताओं को दी जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद यह सुविधा समाप्त हो जाएगी और नागरिकों को पूरा टैक्स चुकाना होगा।नगर निगम के अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी परिवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना गृहकर जमा करवा दें, ताकि उन्हें छूट का लाभ मिल सके और निगम की राजस्व व्यवस्था भी मजबूत हो सके।
नगर निगम हमीरपुर के कमिश्नर राकेश शर्मा ने बताया कि अभी तक करीब 21 लाख रुपये गृहकर के रूप में प्राप्त हुए हैं, जबकि वार्षिक लक्ष्य करीब 1 करोड़ 47 लाख रुपये का है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि 31 मार्च से पहले गृहकर जमा करवाकर 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठाएं।
TAGGED: Hamirpur municipal corporation
Chandrika March 7, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वोकेशनल शिक्षा से निखर रही सरकारी स्कूलों के छात्रों की प्रतिभा, फतेहपुर स्कूल के 16 छात्र मारुति कंपनी में कार्यरत
Next Article चैत्र नवरात्रि मेला: प्रशासन अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?