अनिल कुमार, किन्नौर: जाइका वानिकी परियोजना के अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक (JICA वानिकी परियोजना) नागेश गुलेरिया किन्नौर के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को किनौर पहुंचने पर नागेश गुलेरिया का किनौर के पारंपरिक संस्कृति के साथ स्थानीय लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। उनके पहुंचने पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर स्थानीय लोक गीत गाए गए।
इसके बाद वनपरिक्षेत्र भाभानगर , निचार व कटगाँव के परियोजना कर्मचारियों के साथ वन विश्राम गृह शोल्टू में नागेश गुलेरिया ने बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए परियोजना निदेशक श्री नागेश गुलेरिया ने किनौर वनममंडल में जाइका परियोजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और कर्मचारियों को संबोधित हुए कहा की सभी को परियोजना के दर्शन को स्पष्ट रूप से समझाया जाना चाहिए और क्षेत्र के स्थानीय समुदायों के साथ साझा किया जाना चाहिए ताकि आमजनमानस को परियोजना का लाभ मिल सके और ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर सी.एम. शर्मा ( हिमाचल वन सेवा , सेवानिवृत ) वन विभाग व परियोजना के अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।
