मंजूर पठान, चंबा: जिला चंबा की पर्यटन नगरी डलहौजी में हुई भारी बर्फ़बारी के बाद इन दिनों डलहौजी खजियार मार्ग पर डेढ़ से दो फीट बर्फबारी होने से मार्ग बंद हो गया हैं। अब इस मार्ग को जल्द ही बहाल करने के निर्देश प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं। डलहौजी प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं की इस मार्ग से जल्द बर्फ को हटाया जाए। पीडब्ल्यूडी विभाग ने डलहौजी के लकड़मंडी से आगे बर्फ को हटाने का कार्य अपनी मशीन से शुरू कर दिया हैं। अधिक बर्फ होने से मार्ग को बहाल करने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।
बता दें की अभी पर्यटकों को डलहौजी से खजियार जाने के लिए मनाही की गई हैं, क्योंकि अधिक बर्फ होने से जहां मार्ग बंद हैं और पर्यटक यहां नहीं जा सकते हैं। ऐसे में जल्द पर्यटकों की आवाजाही डलहौजी से खजियार के लिए शुरू हो जाएगी ताकि पर्यटकों को खजियार से डलहौजी और डलहौजी से खजियार जाने में कोई दिक्कतें ना हो।
एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि पर्यटक नगरी डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग पर जल्द आवाजाही शुरू होगी। उन्होंने कहा कि डलहौजी से खजियार को जाने वाले मार्ग को बहाल करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश जारी किए हैं, ताकि जल्द मार्ग बहाल हो और पर्यटक जल्द डलहौजी से खजियार जा सकें और पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठा सके ।
