नालागढ़ : जगत सिंह – नालागढ़ में अवैध नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान छेड़ा गया है। जिसके चलते पुलिस ने एक नशा माफिया से 1 क्विंटल से ज्यादा अवैध चूरा पोस्त पकड़ने में कामयाबी हासिल की है ।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलणु पुल के पास एक पिकअप गाड़ी से 1 क्विंटल 2 किलो चूरा पोस्त बरामद की है । पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान उन्हें और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सिलणु पुल के पास एक पिकअप गाड़ी से 1 क्विंटल 2 किलो चूरा पोस्त बरामद की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उन्हें पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है कि आरोपी अवैध नशा कहां से लेकर आते थे और कहां-कहां सप्लाई किया करते थे।
