नाहन : देवेन्द्र कुमार- नेशनल हाईवे नाहन-पांवटा साहिब मार्ग पर गांव मेलियों के नजदीक हाइवे पर तेज आंधी तूफान से एक पेड़ मार्ग के बीचों बीच आ गिरा । हादसे में पेड़ की चपेट में आने से 2 वाहन बालबाल बचें हैं । दूसरी ओर मार्ग पर पेड़ गिरने के बाद हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ और मार्ग के दोनों छोरो पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि तेज आंधी तूफान के चलते यहां एक आम का भारीभरकम पेड़ ध्वस्त हो गया । हादसे में 2 वाहन पेड़ की चपेट में आने से बचें और एक बड़ा हादसा होते होते टला हैं । उन्होंने बताया कि मार्ग ओर पेड़ गिरने के बाद यातायात भी प्रभावित हुआ हैं । यहां स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्त के बाद मार्ग से पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया ।
