बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ की ग्राम पंचायत साईं चड़ोग के वर्तमान प्रधान राम प्यारा समेत तीन लोगों को पुलिस ने करीबन पांच किलो ग्राम चूरा पोस्त समेत गिरफ़्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक कार HP12J9561नालागढ़ की ओर से स्वारघाट की ओर जा रही है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए कार को रोका जिसकी तलाशी लेने पर 4.897 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। जब पुलिस ने पुछताछ की तो व्यक्तियों की पहचान ग्राम पंचायत साई चडोग के वर्तमान प्रधान राम प्यारा व अन्य दो साथी जग्गननाथ व नरेश कुमार से हुई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें आज को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने कहा कि पुलिस ने 4 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त पकड़ा है और पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उसके बाद और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
